फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Network is becoming a barrier between the needy and the ration

जरूरतमंदों व राशन के बीच बाधा बन रहा नेटवर्क

Sat, 17 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Network is becoming a barrier between the needy and the ration
बलरामपुर। सरकारी राशन की दुकानों पर गरीबों को अनाज लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-पॉश मशीन में नेटवर्क न होने के कारण गरीबों की पहचान नहीं हो पा रही है। अंगूठा न लग पाने के चलते गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्डधारकों ने शासन व प्रशासन से राशन वितरण प्रणाली को सरल बनाने की मांग की है। उधर कोटेदारों में भी नेटवर्क को लेकर काफी परेशानी है।
विज्ञापन

कार्डधारक शिवकुमारी, प्रेमा, राजकुमारी, प्रतिमा, कविता, सोनी, दीपा व कंचन आदि ने शनिवार का कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा है कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदार नेटवर्क का बहाना बनाकर कार्डधारकों को दुकान से बैरंग लौटा रहे हैं। ई-पॉश मशीनों में नेटवर्क न होने से गरीबों को अब पेट भरने के लिए राशन नहीं मिल पा रहा है। भोर पहर से ही लाइन लगाने के बाद भी नेटवर्क की समस्या से राशन नहीं मिल रहा है। अंगूठा न लग पाने से पहचान नहीं हो पा रही है और कोटेदार राशन देने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने डीएम से तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। उधर कोटेदार मोहम्मद सिद्दीक, अब्दुल्ला व नितिन गुप्ता आदि ने बताया कि नेटवर्क की समस्या को दूर कराने के लिए कई बार जिला पूर्ति कार्यालय से मांग की गई लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed