फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligent revenue officer dismissed

Balrampur News: लापरवाही बरतने वाला राजस्व कर्मचारी बर्खास्त

Fri, 28 Nov 2025 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Negligent revenue officer dismissed
बलरामपुर। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं अधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर डीएम विपिन कुमार जैन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील तुलसीपुर के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार मिश्र के विरुद्ध कार्य में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, कार्यालय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहना एवं सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के शिकायतों की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे आरोप पूर्णत: सिद्ध हो गया।
विज्ञापन

विभागीय जांच में सभी आरोप सिद्ध पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जवाबदेह, पारदर्शी एवं अनुशासित प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed