फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Naya Savera Abhiyan will run in secondary schools in the new session

Balrampur News: माध्यमिक स्कूलों में नए सत्र में चलेगा नया सवेरा अभियान

Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Naya Savera Abhiyan will run in secondary schools in the new session
बलरामपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों में नियमित रूप से शैक्षिक अभिरुचि पैदा करने के लिए नए सत्र में नया सवेरा अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रथम चरण में राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों में कार्यक्रम होगा। इसके आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन



जिले में कुल 153 माध्यमिक विद्यालय हैं। 22 राजकीय व 19 एडेड कॉलेज हैं। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बना रहे, इसके लिए सप्ताह में दो दिन प्रात:कालीन सभा में शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वह बच्चों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में प्रेरणादायक संस्मरण, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रारूप में हो रहे बदलाव को देखते हुए तैयारी, कॅरियर का चुनाव, अनुशासित दिनचर्या एवं नियमित अध्ययन के महत्व के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लाभ पर चर्चा की जाएगी। विद्यालयों के पुराने मेधावी छात्रों को भी सुबह की प्रार्थना सभा में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की भी सहभागिता कराई जाएगी। डीआइओएस ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed