{"_id":"6484bb203cca41ce7c02a256","slug":"nagar-palika-survey-balrampur-news-c-99-1-brp1001-165-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नए सिरे से व्यावसायिक भवनों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नए सिरे से व्यावसायिक भवनों का सर्वे शुरू
Sat, 10 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगरपालिका परिषद बलरामपुर की ओर से शहर में नए सिरे से व्यावसायिक भवनों के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगरपालिका परिषद के कर्मचारी सभी 25 मोहल्लों का भ्रमण कर बाजार व सड़क के किनारे स्थित व्यावसायिक भवनों का सर्वे करेंगे। सर्वे के आधार पर व्यवसायिक भवनों को बढ़े हुए कर के संबंध में नोटिस दिया जाएगा। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर भवन स्वामी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
नगर पालिका परिषद के कर निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए सभी 25 वार्डों में स्वकर प्रणाली के तहत सर्वे कराया जा रहा है। इसमें कोचिंग सेंटर, होटल, दुकान, नर्सिंगहोम अथवा घरों में कोई प्रतिष्ठान संचालित होने वाले व्यसायिक मकान चिन्हित किए जाएंगे। सर्वे में लगे कर्मचारी रोहित देव त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, अजय कसेरा, रवींद्र गुप्ता व विजय कुमार यादव इन भवनों की लंबाई-चौड़ाई की नाप करके रिपोर्ट कार्यालय को देंगे। इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका द्वारा संबंधित भवन स्वामी को नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर भवन स्वामी 15 दिनों के अंदर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर नए सर्वे के अनुसार कर लागू किया जाएगा।
दस प्रतिशत छूट के साथ जमा कर सकते हैं टैक्स
नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा के लिए सितंबर माह तक टैक्स जमा करने में दस प्रतिशत छूट की व्यवस्था की गई है। जून से सितंबर तक गृहकर और जलकर जमा करने वाले नगरवासियों को इस साल के टैक्स में दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
देवीपाटन के महंत का हुआ स्वागत
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भाजपा नेता संजय शर्मा व डीपी सिंह बैस के साथ महंत का स्वागत किया। महंत ने कार्यालय का भ्रमण करते हुए नगर को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संजय कुमार शुक्ल, शुभेंद गौरव मिश्र, सरदार सम्प्रीत सिंह, शिवम मिश्रा, रवि गुप्ता व अंकित मिश्रा मौजूद रहे।