फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: विकास के लिए पढ़ाई के साथ स्वरोजगार से जुड़ें युवा

Fri, 03 Feb 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को इन्वेस्टर्स समिट व नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से युवाओं को जोड़ने की तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि परिवार, समाज व देश के विकास के लिए पढ़ाई के साथ स्वरोजगार से जुड़ें और पूंजी निवेश को समझें। फालतू की चीजों में समय व्यर्थ न करें।
विज्ञापन

विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि युवा केवल सरकारी नौकरी पर ही आश्रित नहीं रहें, बल्कि स्वरोजगार के लिए भी तत्पर रहें। नई शिक्षा नीति की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध होगी। ये शिक्षा नीति युवाओं के लिए रोजगार परक शिक्षा में अहम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसमें 17 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। निवेश से करीब एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कार्यशाला में सीडीओ संजीव कुमार, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, एडीएम प्रदीप कुमार, डीआईओएस गोविंद राम, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, प्रो. पीके सिंह, वीणा सिंह, एसपी मिश्र, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. मसूद, डॉ. डीके मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed