फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: दीपक, बजरंगी, शिवदास, बादल व साक्षी ने दिखाया दमखम

Fri, 03 Feb 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। गैसड़ी बाजार में मित्र सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय दंगल में शुक्रवार को आठ मुकाबले हुए। पांच मुकाबलों में दीपक, बजरंगी, बाबा शिवदास, बादल थापा व साक्षी पहलवान ने दमखम दिखाते हुए जीत दर्ज की। तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दंगल में शुक्रवार को पहला मुकाबला स्थानीय पहलवान रवि व दीपक के बीच हुआ। इसमें दीपक विजयी हुए। दूसरा मुकाबला सचिन और अजमेर अली के बीच हुआ। ये मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरी कुश्ती गाजीपुर के देव भरत व कानपुर के बजरंगी पहलवान के बीच हुई। इसमें बजरंगी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में अयोध्या के बाबा शिवदास पहलवान ने मध्य प्रदेश के सतना के जगधारी पहलवान को लंगड़ी दांव से चारों खाने चित कर दिया। पांचवें मुकाबले में नेपाल के बादल थापा ने भालू दांव से कानपुर के हसन सिंह को पटखनी दी। छठा मुकाबला वाराणसी की पहलवान साक्षी व गोरखपुर की रिंकी के बीच हुआ। इसमें साक्षी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवां मुकाबला मुरादाबाद के ईश्वर पहलवान व कानपुर के बजरंगी पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। आठवें मुकाबले में नेपाल के बादल थापा व अयोध्या के बाबा शिवदास के बीच जोर आजमाइश हुई। ये मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इस अवसर पर आयोजक लालजी जायसवाल, राजन तिवारी, जलालुद्दीन खान, रामनिवास तिवारी, इरशाद अहमद, बादशाह, विनोद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed