फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: 52 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज का रोका वेतन

Sun, 22 Jan 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। कोराेना महामारी के दौरान परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन का खाद्य सुरक्षा भत्ता व राशन की परिवर्तित धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी गई थी। इस उपभोग का प्रमाणपत्र प्रेरणा पोर्टल पर समय रहते अपलोड न करना प्रधानाध्यापक व इंचार्जों को भारी पड़ गया। बीएसए ने 2020-21 का उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड न करने पर 52 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व इंचार्जों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत दोपहर में भोजन मिलता है। सत्र समाप्त होने पर प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज को राशन व भोजन बनाने के लिए मिले बजट का उपभोग प्रमाणपत्र प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है। वर्ष 2020-21 में कोरोना के चलते स्कूल बंद होने के कारण इस मद का पूरा बजट प्रधानाध्यापकों के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में भेज दिया गया था।
विज्ञापन



बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजने के बाद प्रधानाध्यापक/इंचार्ज को इसका उपभोग प्रमाणपत्र प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना था। बार-बार निर्देश पर भी उपभोग प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया गया। इसी लापरवाही पर 52 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्जों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पर हुई कार्रवाई

सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बगाही, ककरहवा, बिजलीपुर द्वितीय, सहिबरा, हरिहरपुर, विशुनापुर, धुसाह प्रथम, रतोहा, छिटौनी, रामपुर, खगईजोत प्रथम, रामपुर, चिरैय्या, यूपीएस सिरसिया, सेखुईया भया, साईडीह, कंपोजिट उदईपुर, शंकरपुर, रतनपुर, मिर्जापुर, श्रावस्ती व बेलवा सुल्तान जोत के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज का वेतन रोका गया है। गैड़ास बुजुर्ग के यूपीएस अमहवा, सोनहटा, कंपोजिट बदहरा, टेढ़वा नव्वाबाग, हैरया सतघरवा के पीएस इटहिया, बराहवा, सेखापुर, शंकरपुर नवीन, अंधरपुरवा नवीन, सरकहवा खुर्द, ठाकुरजोत, बलदीहडीह, कंपोजिट गुगौलीकला, पचपेड़वा के पीएस परसौना, भुकुरवा, यूपीएस वीरपुर सेमरा, कंपोजिट धवाई, विजय नगर, श्रीदत्तंगज के इटईमैदा, महमूदनगर, पुरैना वाजिद, यूपीएस सेखडीह एवं तुलसीपुर के पीएस बदलपुर प्रथम, शिवपुर, ओजहवा, लेहरा, हथियागढ़ जमुनहा, यूपीएस लौकहवा, कंपोजिट भगवानपुर व रामगढ़ मैटहवा के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed