फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Forest officials inspecting timber faced abusive behavior; uniform torn during scuffle

Balrampur News: लकड़ी की जांच करने पहुंचे वनकर्मियों से अभद्रता, हाथापाई में फटी वर्दी

Thu, 01 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Forest officials inspecting timber faced abusive behavior; uniform torn during scuffle
हरैया सतघरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बरहवा रेंज में सरकारी लकड़ी की जांच करने पहुंचे वनकर्मियों से गालीगलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। वन दरोगा गौरव मिश्रा की तहरीर पर हरैया पुलिस ने बसंतपुर निवासी तौहीद अहमद और उसके भाई तौकीर अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वन दरोगा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता, हाथापाई, वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वन दरोगा गौरव मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह वनरक्षक मनीष सिंह के साथ तेन्दुआनगर सेक्शन में भ्रमण कर रहे थे। पिछले दिनों हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान सड़कों पर गिरे पेड़ों को स्थानीय लोगों की मदद से हटवाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि हटाए गए पेड़ों में से कुछ कीमती सरकारी लकड़ी बसंतपुर निवासी तौहीद अहमद के घर के सामने रखी है।
विज्ञापन

वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो तौहीद घर पर नहीं मिला। घर के सामने शीशम के करीब पांच बोटे रखे मिले। फोन पर संपर्क करने पर तौहीद ने वनकर्मियों को बहादुरापुर चौराहे स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। वहां लकड़ी के संबंध में पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि तौहीद और उसके भाई तौकीर ने वनकर्मियों से गालीगलौज की। वनरक्षक मनीष सिंह ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दोनों ने मोबाइल छीनने की कोशिश करते हुए हाथापाई की। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed