फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A tiger preyed on a calf tethered in the cowshed

Balrampur News: बाघ ने गोशाला में बंधे बछड़े को बनाया निवाला

Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A tiger preyed on a calf tethered in the cowshed
फोटो-31-बाघ का पदचिह्न ।- स्रोत: ग्रामीण
जरवा। सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज के मचड़ी नेवलगढ़ गांव में मंगलवार रात बाघ ने गोशाला में खूंटे से बंधे दो वर्षीय बछड़े को मारकर अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने दस दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने को घटना की बड़ी वजह बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पशुपालक आनंद मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम मवेशियों को चराने के बाद गोशाला में बांध दिया था। बुधवार सुबह गोशाला पहुंचे तो गाय सहमी हुई एक कोने में खड़ी थी, जबकि दो वर्षीय बछड़ा मृत पड़ा था। उसके गर्दन, पेट और थन का हिस्सा बाघ खा चुका था। मौके पर बाघ के कई पदचिह्न भी मिले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। अंधेरे का फायदा उठाकर बाघ रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहा है और पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ वन विभाग से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी रमाकांत और पप्पू ने बताया कि गोशाला घर के बिल्कुल पीछे है, लेकिन रात में किसी को बाघ के आने की भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


बाघ ठिकाना बदलकर कर रहा हमले : रेंजर
सूचना पर रेंजर अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, वाचर जाहिद और इरफान मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में घरों के आसपास रोशनी रखने, ब्लिंकर लाइट लगाने, छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने और सतर्क रहने की अपील की।
रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि हलौरा ईदगाह पर पिंजरा लगाया गया है, लेकिन बाघ लगातार अपना ठिकाना बदलकर हमले कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed