{"_id":"63cc287b43c5b56b3a3e59f8","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-61220-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्री-बोर्ड परीक्षा खत्म, प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्री-बोर्ड परीक्षा खत्म, प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से
Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की तैयारी के लिए माध्यमिक स्कूलों में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन अधिकांश स्कूलों में शारीरिक एवं नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई गई।
एमपीपी इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक पहली पाली में इंटरमीडिएट के बच्चों की खेल एवं नैतिक शिक्षा विषय की प्री बोर्ड परीक्षा हुई। इसमें नामांकित 553 के सापेक्ष 482 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की हाईस्कूल के खेल एवं नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा में 386 के सापेक्ष 282 बच्चों ने परीक्षा दी।
इसी समय 12वीं के कला आलेखन में 88 के सापेक्ष 77 एवं प्राविधिक कला में नामांकित दो बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।