फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: यूपी बनेगा उद्योग हब, अपने शहर में ही मिलेगा रोजगार

Sat, 21 Jan 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को शहर के जय पैलेस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। निषाद राज गुहा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया।
विज्ञापन


बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जी-20 सम्मेलन का आयोजक बनना भारत के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवीं बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराध के कारण कारोबारी आने से कतराते थे, मगर योगी राज में हालात बदल गए हैं। आज उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के जरिए उद्योग का हब बनने की ओर अग्रसर है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निवेशक बड़े-बड़े उद्योग लगाएंगे। इससे दिल्ली, मुंबई व गुजरात जाने वाले श्रमिकों को अब अपने शहर में ही रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के हित में मत्स्य विभाग ने कई योजनाएं शुरू की हैं। पहले मछुआरों को तालाब का पट्टा कराने पर पैसा जमा करना पड़ता था, अब सरकार तालाब के आकार के अनुसार उन्हें डेढ़ से पांच-दस लाख रुपये तक अनुदान दे रही है। इस अवसर पर चंद्रेज निषाद, आंधी, जनक नंदिनी, नीलम, दिलीप निषाद समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed