{"_id":"63cad9737a7b79527660dacb","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-60294-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
Fri, 20 Jan 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के शंकरनगर गांव में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के ससुर ने मौत का कारण पेट में दर्द होना बताया है, वहीं मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए ललिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
मृतका के ससुर गोजई ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहू अनीता के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। इलाज के लिए उसे सीएचसी सिरसिया ले जाया गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतका की मां केशमती ने ललिया थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि अनीता की शादी पांच वर्ष पूर्व शंकरनगर निवासी गुल्ले के साथ हुई थी। अनीता की ढाई वर्ष की एक लड़की भी है।
ससुरालीजन आए दिन अनीता को मारते-पीटते थे। बृहस्पतिवार को अनीता की मौत होने के बाद भी ससुरालीजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। मृतका की मां ने अनीता की हत्या की संभावना जताते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या की मौजूदगी में ललिया थाने के प्रभारी निरीक्षक जय हरी मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।