{"_id":"63cad8a151b866758a5f8239","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-59834-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डॉक्टरों की लेटलतीफी बढ़ा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डॉक्टरों की लेटलतीफी बढ़ा दर्द
Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में ओपीडी तो सुबह आठ बजे से शुरू होती है मगर डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ समय से नहीं आता। ऐसे में सिर्फ इलाज ही नहीं बल्कि टीकाकरण व अल्ट्रासाउंड जांच में भी देरी होती है। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में यही स्थिति नजर आई। प्रस्तुत है स्वास्थ्य सेवाओं की लाइव रिपोर्ट-
जिला अस्पताल की ओपीडी के एक कक्ष में सुबह 09.45 बजे चिकित्सक की कुर्सी खाली दिखी। इस कक्ष के बाहर डॉ. सारिका साहू व डॉ. केएन पांडेय लिखा था। ओपीडी के दूसरे कक्ष में भी कोई डॉक्टर नहीं आया था। इस कक्ष के बाहर सर्जन डॉ. पीके मिश्र, डॉ. माही कीर्ति, डॉ. नगमा खान व डॉ. मेधावी सिंह लिखा था। बाहर बेंच पर बैठीं महिलाएं डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहीं थीं।
09:55 बजे सीएमएस डॉ. विनीता राय का कक्ष बंद मिला। डाटा ऑपरेटर व लिपिक का कक्ष भी नहीं खुला था। हालांकि लैब में कर्मचारी जांच करता दिखा।
गौरा चौराहा से आईं लक्ष्मी ने बताया कि गर्भवती बहू को दो दिन से पेट में दर्द हो रहा है। उसी दिखाने लाए हैं मगर अभी कोई डॉक्टर नहीं आया है। प्रकाश ने बताया कि पत्नी सुनीता दर्द से कराह रही हैं मगर ओपीडी में अब तक कोई डॉक्टर ही नहीं आया। सुगानगर निवासी धर्मा ने बताया कल अस्पताल में ऑपरेशन से बहू को बेटा हुआ था। नवजात को टीका लगवाने के लिए कर्मचारी के आने का इंतजार कर रही हूं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मोहम्मद सलीम व उनकी पत्नी बैठी थीं। सलीम ने बताया कि पत्नी की अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए सुबह नौ बजे ही आ गए थे। मगर दस बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष ही नहीं खुला। सलीम ने बताया कि गुरुवार को ही डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी थी। मगर देर हो जाने के कारण गुरुवार को जांच नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. विनीता राय का कहना है कि शुक्रवार को एक डॉक्टर छुट्टी पर थीं। डॉ. नगमा गंभीर मरीज को देखने लेबर रूम में चली गईं थीं। जिला मेमोरियल अस्पताल से संबद्ध डॉक्टर यहां अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं। सुबह अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।