फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   lepard, forest attack

Balrampur News: सास को बचाने के लिए तेंदुआ से भिड़ा दामाद, घायल

Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
lepard, forest attack
जरवा (बलरामपुर)। बालापुर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन पहुंचा दामाद सास को बचाने के लिए उससे भिड़ गया। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने व शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेंज में ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा की बालापुर बाजार निवासी शहरुन्निशा घर के बरामदे में छोटे बच्चों के साथ लेटी हुईं थीं। सुबह करीब सात बजे तेंदुुए ने हमला कर दिया। उनके दाहिने हाथ व सिर पर कई जगह दांत व पंजे से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीखें सुनकर पहुंचे दामाद मतलूब ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने उनपर भी हमला कर दिया। सिर व हाथ पर वार कर घायल कर दिया। दोनों की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर मूसे, मोती लाल, जवाहरलाल व हीरालाल सहित काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने ईंटें फेंकना शुरू किया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी ले जाया गया। अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इलाज कर उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई गई है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।


पहले भी हो चुकी है घटना ग्रामीण रामदीन, अमेरिका व सुखदीन आदि ने बताया कि एक माह से तेंदुआ गांव के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मौका मिलते ही जंगली जानवर, नीलगाय व बकरी को उठा ले जाता है। एक सप्ताह पहले गांव के दिल्लू और बनरे का तेंदुए ने काफी दूर तक पीछा किया था।


अभी नहीं लगा पिंजरा
ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि एक माह से वे इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन नहीं लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed