फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   n the 2017 elections, the deposits of 29 candidates were forfeited

Balrampur News: 2017 के चुनाव में 29 प्रत्याशियों की जब्त हुई थी जमानत

Sat, 15 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
n the 2017 elections, the deposits of 29 candidates were forfeited
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों के सूरमा मैदान में उतरने के लिए बेताब हैं। वे मतदाताओं के बीच वादों की लंबी सूची लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। चारों निकायों में 29 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी।
विज्ञापन



बात अगर बलरामपुर नगर पालिका परिषद की करें तो वर्ष 2017 में यहां पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवार थे। महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर कुल 63 हजार 957 मतदाता थे, इसमें से सिर्फ 34 हजार 684 ने वोट डाले थे। बसपा प्रत्याशी किताबुन्निशा ने 11 हजार 996 मत पाकर जीत हासिल की थी। भाजपा की मीना सिंह 9605 मत व सपा की इशरत जमाल 8497 वोट पाकर द्वितीय व तृतीय स्थान पर थीं। इसके अतिरिक्त कांग्रेस की देवेंद्र कुंवरि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पुष्पा के साथ ही निर्दल निर्मला, रानू, नाजनीन बेगम, गुड्डी, शहनाज बेगम, निर्मला, विद्या, विमला पांडेय व शाहीन बानो की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन



उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 2017 के चुनाव में कुल पांच उम्मीदवार थे। यहां पर कुल 25 हजार 880 मतदाता थे, इसमें से सिर्फ 14 हजार 666 मतदाताओं ने वोट डाला था। सपा के मोहम्मद इदरीस खां ने 6206 वोट पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर भाजपा के अनूप चंद्र को 5891 वोट मिले थे। बसपा के संतोष के अतिरिक्त निर्दल नसीरुद्दीन व उमानंद की जमानत जब्त हो गई थी। तुुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर 19 हजार 84 मतदाताओं में से 12006 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। निर्दल प्रत्याशी कहकशां ने 5070 मत पाकर जीत हासिल की थी। भाजपा की शारदा देवी ने 4982 मत पाकर जमानत बचा ली थी। इसके अलावा बसपा की मैमुन्निशा, कांग्रेस की सुनीता सिंह, निर्दलीय शाबरा, सिम्मी, प्रतिभा, अजमतुन्निशा, रुचि अग्रहरि की जमानत जब्त हो गई थी।


पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पिछले चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार थे। महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर 13 हजार 648 मतदाताओं में से 8420 ने वोट डाला था। निर्दलीय समन मलिक ने 2350 वोट पाकर जीत दर्ज कराई थी। भाजपा की उर्मिला को 2168 मत व सपा की शाहजहां को 1970 वोट मिले थे। वहीं, बसपा की फात्मा खातून के अतिरिक्त निर्दल रूपा देवी, शबनम खातून, साजिदा खातून, ताहिरा, उर्मिला देवी, नाजमा खातनू की जमानत जब्त हो गई थी।



नाजमा को नहीं मिला था एक भी वोट
वर्ष 2017 के चुनाव में पचपेड़वा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल के रूप में मैदान में उतरीं नाजमा को एक भी वोट नहीं मिला था। बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए निर्दल उम्मीदवार शाहीन बानो को मात्र आठ व तुलसीपुर की निर्दल उम्मीदवार अजमतुन्निशा को सात व रुचि को मात्र तीन वोट ही मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed