फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   muslim,Program

गमजदा माहौल में निकला जुल्फिकार का जुलूस

Sat, 17 Sep 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
muslim,Program
बलरामपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चेहल्लुम की सात तारीख को गमजदा माहौल में जुल्फिकार का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंद ‘या हुसैन-या हुसैन‘ का नारा बुलंद कर रहे थे। जुलूस के बाद फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब स्थित गुलाम वारिस के आवास से बृहस्पतिवार देर रात जुल्फिकार का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों द्वारा बनाया गया जुल्फिकार भी शामिल रहा। अकीदतमंद हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर रहे थे। जुलूस नगर पालिका होते हुए सराय फाटक, डॉक्टर मजीद मोड़ व पानी टंकी होते हुए मोहल्ला गदुरहवा स्थित बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर पहुंचा। यहां पर जुल्फिकार की सलामी देते हुए फातिहा पढ़ी गई।
विज्ञापन

यहां से निकलकर जुलूस मोहल्ला बलुहा होते हुए मोहल्ला टेढ़ी बाजार स्थित सुन्नी इमामबाड़ा पहुुंचा। यहां पर भी जुल्फिकार को सलामी देकर फातिहा पढ़ी गई। इमामबाड़े से निकल कर जुलूस पुरानी चौक, मेजर चौराहा व मेमोरियल चिकित्सालय होते हुए नगर पालिका पहुंचकर समाप्त हुई। जुलूस में अब्दुल खालिक, आसिफ, मुदस्सिर जहीर, कैफ, शालू, आदिल, राजू व जमील सहित तमाम अकीदतमंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed