फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MS cricket club in final

Balrampur News: एमएस क्रिकेट क्लब फाइनल में

Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
MS cricket club in final
बलरामपुर। डीएवी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे आजाद सिंह प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को एक क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मैच खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर मुबारक इलेवन ने सेमीफाइनल में तथा सेमीफाइनल मैच जीतकर एमएस क्रिकेट क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुबारक इलेवन व लीजेंड इलेवन के बीच रविवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। लीजेंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 59 रन बनाए। जवाब में उतरी मुबारक इलेवन की टीम ने मात्र सात ओवर में 61 रन बनाकर मैच जीत लिया। भगत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच एमएस क्रिकेट क्लब व नई बस्ती की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एमएस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 91 रन बनाए। नई बस्ती की टीम 11.3 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के जावेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ एमएस क्रिकेट क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह व राशिद अजीज रानू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मुकेश चौहान, आजाद, शादाब, करन, आसिफ, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed