{"_id":"6abd4ff82c7d88bcc10f7cd2","slug":"mother-and-son-die-in-accident-while-heading-for-medical-treatment-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155634-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इलाज कराने निकले मां-बेटे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इलाज कराने निकले मां-बेटे की हादसे में मौत
Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-44-श्यामनारायण।-फाइल फोटो
बलरामपुर। बहराइच-तुलसीपुर हाईवे पर कालीथान गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई। कार में सवार श्याम नरायन (45) और उनकी मां कैलाशी देवी (60) की मौत हो गई, जबकि पत्नी वंदना चौधरी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लोहिकार गांव निवासी श्याम नारायन तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह अपनी मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। श्याम नारायन और उनकी मां की दवा होनी थी। सुबह करीब सात बजे कार तुलसीपुर से आगे कालीथान गांव के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी धर्म प्रकाश के मुताबिक टक्कर के बाद कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही पीछे से आ रही बोलेरो भी कार से टकरा गई।
एक के बाद एक तीन वाहनों के भिड़ने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद श्याम नारायन और कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया। वंदना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मृतकों के परिजनों को महुली थाना पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर में भतीजा भी जाता साथ
श्याम नारायन अपनी मां और खुद की दवा कराने के लिए पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। श्याम नारायन मूल रूप से संतकबीरनगर के रहने वाले थे और तुलसीपुर चीनी मिल में नौकरी कर परिवार का सहारा बने हुए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद संतकबीरनगर स्थित परिवार में भी कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सत्यम ने बताया कि वह शहर में कार चालक की व्यवस्था करके चाचा का इंतजार कर रहे थे। यहां से वह भी साथ जाने वाले थे और कार चालक के जिम्मे करना था। रोते हुए कहा कि चाचा शहर तक पहुंच ही नहीं सके। फिलहाल भतीजे ने भी परिवार से बात की और शाम तक गांव से लोग शहर पहुंचे। कुछ लोग लखनऊ गए हैं।
आगे चल रही कार अचानक ट्रक की ओर गई
हादसे में शामिल बोलेरो नौगढ़ के दूल्हा कोठी से लखनऊ जा रही थी। बोलेरो चालक राजेश के अनुसार, उनके वाहन के आगे कार चल रही थी। बालाजी गैस एजेंसी के पास अचानक कार अपनी दिशा से हटकर सामने से आ रहे ट्रक की ओर चली गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार उनकी बोलेरो से भी टकरा गई। बोलेरो में प्रकाश, राम सिंह, रामरतन और चंद्रभान समेत अन्य लोग सवार थे। वे भी दवा कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे।
झपकी की चर्चा, पुलिस जांच में सामने आएगी वजह
स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि कार चला रहे श्याम नारायन को संभवतः झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही टक्कर की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।