{"_id":"6abd56f8987cd249e20c7037","slug":"players-dreams-will-be-realized-through-the-mini-stadium-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155636-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मिनी स्टेडियम से खिलाड़ियों के साकार होंगे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मिनी स्टेडियम से खिलाड़ियों के साकार होंगे सपने
Thu, 01 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग जमीन की तलाश में जुटा है। जमीन चिह्नित होते ही निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। उतरौला, तुलसीपुर और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़वा में कई वर्ष पहले ही मिनी स्टेडियम बन चुका है। यहां 200 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे हैं।
अब बलरामपुर, तुलसीपुर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बनवाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की बरदौलिया ग्राम पंचायत में जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं, बलरामपुर और उतरौला में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की टीम जमीन की तलाश में जुटी है। जमीन मिलते ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ी मयंक जायसवाल, मोहनलाल, उमेश प्रजापति व उत्तम थारू ने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के अवसर भी बढ़ेंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया कि पहले ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने की कार्ययोजना थी। शासन स्तर पर बदलाव के बाद अब विधानसभा स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने का निर्णय लिया गया है। स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बरदौलिया में जमीन मिल गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से निर्माण और बजट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।