फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Money came from abroad in the bank accounts of Changur Baba, accused in the conversion case

छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क: 579 जिलों में 3000 गुर्गे, 1000 युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते; बड़ा खुलासा

Mon, 14 Jul 2025 04:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/बलरामपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/बलरामपुर। Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 04:17 AM IST
सार

छांगुर ने देश के 579 जिलों की पहचान कराई थी, जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। इन जिलों में हिंदू युवतियों को मुस्लिम बनाने के लिए मुहिम चलाने का तानाबाना बुना था। इसके लिए छांगुर ने तीन हजार से अधिक युवाओं को बतौर अनुयायी मैदान में उतारा था। वहीं, छांगुर ने लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए 1,000 मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की थी।

विज्ञापन
Money came from abroad in the bank accounts of Changur Baba, accused in the conversion case
छांगुर बाबा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से जुड़े 30 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें विदेश से जमकर धन जमा कराया गया। इनमें से 18 खातों में 68 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। बीते तीन महीने के भीतर ही इन खातों में सात करोड़ रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि यह पैसा विदेशी फंडिंग नेटवर्क के जरिये आया है, जिसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के बलरामपुर समेत अन्य स्थानों पर बड़े पैमाने पर संपत्ति खरीदने व धर्मांतरण में किया गया। सूत्रों ने बताया कि ईडी छांगुर के अन्य बैंक खातों, संपत्ति और आयकर रिटर्न के बारे में जानकारी जुटा रहा है। छांगुर से जुड़े बैंक खातों में गैर सरकारी संगठन, ट्रस्ट और निजी खाते हैं। ईडी इन खातों से जुड़े लोगों व संस्थाओं को पूछताछ के लिए बुला सकता है। छांगुर ने गिरोह को कानूनी रूप देने के लिए चार अलग संस्थाएं बना रखी थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

579 जिलों में जुटे थे छांगुर के 3000 गुर्गे
छांगुर ने देश के 579 जिलों की पहचान कराई थी, जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। इन जिलों में हिंदू युवतियों को मुस्लिम बनाने के लिए मुहिम चलाने का तानाबाना बुना था। इसके लिए छांगुर ने तीन हजार से अधिक युवाओं को बतौर अनुयायी मैदान में उतारा था।  

विज्ञापन

बेटे को दुनिया में सबसे अमीर बनाना चाहता था छांगुर
छांगुर अपने बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने का ख्वाब देख रहा था। धर्मांतरण से कमाई करने के साथ ही वह प्रापर्टी व अन्य कार्य करने की जमीन तैयार रहा था। वह बेटे को अरबपति बनाने के साथ ही टीम का मुखिया बनाना चाहता था।

छांगुर के तीन सहयोगी रडार पर
छांगुर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। एटीएस ने छांगुर के खास सिपहसालारों के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बे के साथ ही मधपुर व रेहरा माफी गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला कि आजमगढ़ में छांगुर के इशारे पर धर्मांतरण कराने वाले दो सिपहसालार क्षेत्र में ही मौजूद हैं। छांगुर के लिए अभी भी दोनों लोग सक्रिय हैं और मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी कर रहे हैं। साथ ही मधपुर का ही एक शागिर्द भी गुपचुप तरीके से पुलिस व एटीएस की कार्रवाई पर नजर रख रहा है।

1000 मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की
जांच में पता चला है कि छांगुर ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के लिए 1,000 मुस्लिम युवकों की फौज तैयार की थी। उसका जाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। उसे विदेश से अकूत धन मिलता था, जिसके जरिये वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देता था। हिंदुओं लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए वह मुस्लिम युवकों को पैसे देता था। नेपाल सीमा से सटे सात जिलों को टारगेट किया गया था।

नसरीन के खाते में 14 करोड़ आए
छांगुर की बड़ी राजदार नीतू रोहरा उर्फ नसरीन थी। उसके खाते में चार माह में 14 करोड़ रुपये आए हैं। उन्हें तुरंत निकाल लिया गया। वहीं, उसके पति नवीन उर्फ जलालुद्दीन के खातों में भी 18 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।  

यह भी पढ़ें: UP: भारत को इस्लामिक मुल्क बनाने का सपना, जबरन निकाह और धर्मांतरण; पीड़िता ने खोले छांगुर बाबा के गहरे राज



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed