फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   mohharam

गमजदा माहौल में निकला दुलदुल का जुलूस

Sun, 07 Aug 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mohharam
बलरामपुर। नगर में शनिवार रात गमजदा माहौल में दुलदुल का जुलूस निकाला गया। कर्बला के मैदान में जंग के दौरान हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों के साथ दुलदुल ने भी शहादत दी थी। पूरी रात लोगों ने दुलदुल का इंतजार किया और घर पहुंचने पर तरह-तरह के व्यंजन खिलाकर उनकी शहादत को याद किया।
विज्ञापन

मुहर्रम की सातवीं तारीख को शनिवार देर शाम नगर के झंझरा मोहल्ले से असगर अली, नहर बालागंज से हशमत अली व गदुरहवा मोहल्ले से दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस में दुलदुल के प्रतीक के रूप में शामिल घोड़े के साथ सैकड़ों अकीदतमंद मातम करते हुए या हुसैन, या हुसैन का नारा बुलंद करते चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस बलुहा, झंझरा, मेवालाल तालाब, पुरैनिया तालाब, नगर पालिका, सराय फाटक, नौशहरा व अलीजान पुरवा होते हुए गदुरहवा मोहल्ला स्थित बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर पहुंचा। जहां आस्ताना कमेटी के लोगों ने दुलदुल के साथ चल रहे अकीदतमंदों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ताने पर फातिहा पढ़ने के बाद रविवार भोर तक दुलदुल को घर-घर ले जाया गया। दुलदुल को लोगों ने चना, जलेबी, दाल, खीर आदि पकवान खिलाए। हजरत इमाम हुसैन, उनके साथियों तथा दुलदुल की शहादत को याद कर अकीदतमंदों ने मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed