फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Modern amenities will be expanded under the Tharu Development Project

Balrampur News: थारू विकास परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार

Mon, 10 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Modern amenities will be expanded under the Tharu Development Project
फोटो-45-बलरामपुर के पचपेड़वा में विकास कार्यों का निरीक्षण करते डीएम व अन्य ।-स्रोत : विभाग
गैसड़ी। पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम स्थित थारू विकास परियोजना का सोमवार को डीएम विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखी और सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। परियोजना के विकास के लिए शासन से 1.28 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


डीएम ने निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब और सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ डिप्लोमा भी कराया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की मान्यता से संबंधित सभी औपचारिकताएं अभी पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य पूरा होते ही प्रशिक्षण शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन


सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र के साथ हैंडलूम यूनिट स्थापित करने के निर्देश भी डीएम ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ा जाए। उनके तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने परियोजना परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओपीडी और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए।


इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन और आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने चित्तौड़गढ़ बांध सहित अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

इस दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस शिवांश जागाड़े समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed