{"_id":"63614e79b468cc212431fcb0","slug":"mobile-van-to-treat-sick-animals-balrampur-news-lko655147418","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन
विज्ञापन
बलरामपुर। बीमार पशुओं को इलाज मुहैया कराने में वेटनरी मोबाइल वैन अहम भूमिका निभाएगी। अब पशु चिकित्सक सूचना मिलने पर तुरंत आवश्यक संसाधन व दवाओं के साथ गांव जाकर बीमार गाय-भैंस का इलाज कर सकेंगे। पशुपालक 1962 नंबर डायल करके मोबाइल वैन बुला सकते हैं। ये बातें शक्तिपीठ देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने मंगलवार को मंदिर की गोशाला से जिले की पहली मोबाइल वेटनरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहीं।
महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि सरकार की इस पहल से अब मवेशियों के उपचार में आसानी होगी। पशुपालकों को बीमार पशु को अस्पताल पहुंचाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि ये जिले की पहली वैन है। जल्दी ही दो और मोबाइल वैन आएंगी।
वैन में एक पशु चिकित्सक के साथ ही दो सहयोगी कर्मचारी होंगे, जो सूचना मिलने पर बीमार पशु का इलाज करने के लिए मौके पर पहुंचेंगे। कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण अभी इस सेवा को पूरी तरह से प्रभावी नहीं बनाया जा सका है। इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ डॉ. मदनपाल सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ सुमित, विजय श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।