फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLAs discussed development works with CM

Balrampur News: विधायकों ने सीएम से की विकास कार्यों पर चर्चा

Sat, 22 Jun 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLAs discussed development works with CM
लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते बलरामपुर के विधायक। स्रोत : कैलाश नाथ शुक्ल
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विधायकों ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज व घुघुलपुर में पाॅलीटेक्निक का संचालन शीघ्र कराने का मुद्दा उठाया है। इस पर सीएम ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। साथ ही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से बलरामपुर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह के साथ मुलाकात की। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सीएम के समक्ष नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का संचालन अति शीघ्र कराने की मांग की गई, ताकि मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ के चक्कर न काटना पड़े। वहीं घुघुलपुर में राजकीय पालीटेक्निक बनकर तैयार है, ऐसे में उसका भी संचालन कराया जाय। जिससे युवाओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। महेशभारी संपर्क मार्ग के साथ ही बिजली समस्या के समाधान की मांग की गई। तुलसीपुर विधायक ने सड़क व पुल की समस्या सीएम के सामने रखी। उतरौला विधायक ने स्थानीय जन समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


सीएम ने विधायकों से पूछा कि संसदीय चुनाव में कहां पर चूक हुई। कौन से ऐसे कारण रहे, जिसकी वजह से हम जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा सके। इस पर विधायकों ने अपनी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने विधायकों को जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed