फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLA wrote to CM on road construction scam

सड़क निर्माण घोटाले पर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
MLA wrote to CM on road construction scam
बलरामपुर। सड़क निर्माण में घोटाले को लेकर गैसड़ी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जुलाई से नवंबर माह के बीच कराए गए सड़क निर्माण कार्य में तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

विधायक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण व भुगतान की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में डीएम ने वर्तमान अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा है कि जिले में जुलाई माह से लेकर नवंबर माह तक कराए गए सड़क निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्लूडी मेघ प्रकाश की छवि अत्यंत खराब रही है। जन प्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा शिकायत किये जाने पर अपना स्थानांतरण होने की संभावना को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने अवैध रूप से बांड, सप्लाई ऑर्डर व वर्क ऑर्डर के माध्यम से करोड़ों रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया।
भुगतान करने के कुछ ही दिनों बाद अधिशाषी अभियंता का स्थानांतरण जनपद खीरी के लिए हो गया और नए अधिशाषी अभियंता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अनियमितता एवं फर्जी भुगतान के कारण जिले के गैसड़ी व तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र का विकास कार्य प्रभावित हैं।

इन लोगों ने मुख्यमंत्री से उक्त अवधि में कराए गए निर्माण कार्यों तथा भुगतान के संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने भी वर्तमान अधिशाषी अभियंता को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed