फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Minister of State attended the Urs of Hazrat Khwaja Ghulam Asi Piya

Balrampur News: हजरत ख्वाजा गुलाम आसी पिया के उर्स में शामिल हुए राज्यमंत्री

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minister of State attended the Urs of Hazrat Khwaja Ghulam Asi Piya
बलरामपुर के उतरौला में स्थित मधपुर शरीफ में आयोजित उर्स में शामिल होते राज्यमंत्री दानिश आजाद अ
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला के मधपुर शरीफ में चल रहे हजरत ख्वाजा गुलाम आसी पिया के सालाना उर्स में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शामिल हुए। सोमवार की रात बाबा के मजार पर चादर पेेश कर उन्होंने उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उर्स कमेटी के सदस्यों ने राज्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर बाबा के आस्ताने पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हजरत ख्वाजा गुलाम आसी पिया के आस्ताने पर पहुंचे राज्यमंत्री को उर्स कमेटी के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बाबा के मजार पर चादर पेश करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आज मैं एक ऐसे सूफी के आस्ताने पर आया हूं, जहां विभिन्न प्रांतों से जायरीन अपनी मन्नतें और मुराद लेकर आते हैं। हिंदूमु-स्लिम एकता के प्रतीक इस आस्ताने पर सभी की मन्नतें पूरी होती हैं। हम सभी को बाबा के बताए मार्गों पर चलते हुए आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

सज्जादा नसीन सूफी जियाउल लतीफ आसवी ने राज्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर दरगाह परिसर की बाउंड्री कराने, मुसाफिरखाना बनवाने, शौचालय व पानी टंकी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने, परिसर में हाईमास्ट व ट्रांसफार्मर लगवाए जाने व कर्बला घाट तालाब का सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री ने जल्द ही सभी कार्यों के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान छांगुर शाह, नवीन उर्फ जमालुद्दीन, नीतू, नसरीन, मोहम्मद इश्तियाक, महबूब, हाफिज दैयान व मौलाना आसिफ रजा सहित तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed