फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Meritorious students of Mathematics Olympiad were honored

Balrampur News: गणित ओलंपियाड के मेधावियाें का हुआ सम्मान

Wed, 15 Oct 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Mathematics Olympiad were honored
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय टेंगनवार में विद्यार्थी को सम्मानित करते प्रधानाध्यापक ।-स्रोत: वि
बलरामपुर। जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके विद्यालयों में बुधवार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को गणित ओलंपियाड परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कंपोजिट विद्यालय टेगनवार के छात्र अंकित कुमार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरालाल व यूनिसेफ के सदस्य विजेंद्र प्रताप सिंह ने स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने खुशी जताते हुए कहा कि अंकित ने विद्यालय के साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। परीक्षा में दूसरा स्थान कंपोजिट विद्यालय नर्सरी रेहरा बाजार के छात्र शिवम मौर्य को मिला है। उन्हें प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने पुरस्कार देकर उनके परिश्रम व लगन की सराहना की।
विज्ञापन

परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजुआकला के छात्र सत्यम चौधरी को भी विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। चौथा स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन तुलसीपुर की छात्रा खुशबू को मिला। उन्हें प्रधानाध्यापक राकेश कुमार द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। परीक्षा में पांचवां स्थान पाने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला पचपेड़वा की छात्रा मुस्कान को पुरस्कार देकर प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने सम्मानित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed