फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mercury again crossed 44 degrees, silence spread on the streets

Balrampur News: पारा फिर 44 डिग्री पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Thu, 13 Jun 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mercury again crossed 44 degrees, silence spread on the streets
बलरामपुर। जिले में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लगातार सितम ढा रही गर्मी के तेवरों संग बुधवार को झुलसाती पछुआ हवा ने 44.1 डिग्री पारे के साथ लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह में पहली प्री मानसूनी बारिश के इंतजार के बीच भीषण गर्मी से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से लेकर शाम के बाद तक भी बेहाल करने वाली भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे से ही धूप के तेवर दिखने लगे। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप से तपन और बढ़ गई। दोपहर की तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

-----------
अप्रैल में शुरू हो गया था गर्मी का सिलसिला
इस साल अप्रैल में ही तेज धूप और गर्मी शुरू हो गई थी। मई के बाद जून का माह शुरू हो गया है, लेकिन लोगों को अभी तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। हाल यह है कि दिनोंदिन गर्मी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। गर्मी के कारण बाजार में सन्नाटा रहता है। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
गर्मी से ऐसे बचें
शरीर को पूरी तरह से ढककर ही घर से बाहर न निकलें
बाहर से आने पर तुरंत फ्रिज का पानी न पीएं।
तेज गति से बाइक या साइकिल न चलाएं। इससे लूू लगने का खतरा रहता है।
टंकी में रखे पानी या तेज गर्म पानी से कतई न नहाएं।
डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed