{"_id":"65b2b0499c8c07a9ea0116a4","slug":"maula-e-ali-took-out-a-procession-with-aqidat-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106375-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अकीदत के साथ निकला जुलूसे मौला-ए-अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अकीदत के साथ निकला जुलूसे मौला-ए-अली
Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अल्लाह के प्यारे रसूल हजरत मौला अली की यौमे पैदाइश पूरी अकीदत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह जुलूसे मौला ए अली निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरे समय अली मौला अली की सदाएं गूंजती रही।
नगर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब स्थित नगर पालिका के पास से अहले बैत ए अतहार फाउंडेशन के सदर सैयद मोहम्मद बिन जावेद फातिमी की अगुवाई में निकले जुलूस में शामिल अकीदतमंद इस्लामी लिबास के साथ सिर पर टोपी पहने रहे। जुलूस के आगे चल रहे लोग हाथों में इस्लामी झंडा व धार्मिक स्थलों का रौजा लेकर चल रहे थे। यह जुलूस एमपीपी इंटर कॉलेज, वीर विनय चौराहा, सरायफाटक व चौक से होकर बड़ा पुल चौराहा स्थित हजरत शहीद मर्द की मजार पर तक पहुंचा। मजार पर सभी लोगो ने सलातो सलाम और फातिहा का पाठ किया।
यहां से निकलकर जुलूस मोहल्ला टेढ़ीबाजार स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंचा, जहां पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन इरशत जमाल, उनके पुत्र इकबाल जावेद व समर जावेद ने सहयोगियों के साथ जुलूस की अगुवाई कर रहे लोगो का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर किया। यहां से जुलूस अपने परंपरागत मार्गो से होता हुआ देर शाम मोहल्ला गदूरहवा स्थित बाबा हुर्रमत शाह के आसानी पर पहुंचा। यहां अकीदतमंदों ने परचम कुसाई की रस्म अदा करने के बाद मुल्क में अमन चैन, आपसी एकता कायम बने रहने की दुआ मांगी।