फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mass marriage on 27th January, preparations in full swing

Balrampur News: सामूहिक विवाह 27 जनवरी को, तैयारियां तेज

Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage on 27th January, preparations in full swing
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरे चरण में 27 जनवरी को ब्लॉकवार शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल जिले में 1,192 गरीब बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में दिसंबर माह में 280 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। अब दूसरे चरण में 912 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। जिले के नौ ब्लॉकों व पांच नगर निकायों से लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 413 आवेदन पत्र आए हैं। इनकी जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर आचार संहिता लगने से पहले लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीडीओ ने 27 जनवरी को शादी समारोह के आयोजन की तिथि घोषित की है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि बलरामपुर सदर ब्लॉक, तुलसीपुर ब्लॉक, गैसड़ी ब्लॉक व उतरौला ब्लॉक में 27 जनवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराने की तैयारी है। बलरामपुर ब्लाॅक में सदर ब्लॉक, नगर पालिका बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के आवेदक शामिल होंगे। सामूहिक विवाह के लिए ब्लॉकवार अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed