फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case against eight

Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, आठ पर केस

Sat, 15 Jun 2024 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case against eight
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के हरैया बाजार में बृहस्पतिवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता जनपद गोंडा के थाना धानेपुर के ग्राम श्रीनगर बाबागंज निवासी साधूसरन गुप्त ने थाना हरैया में तहरीर दी है। कहा कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री दीक्षा उर्फ लक्ष्मी की शादी 17 जनवरी 2022 को हरैया बाजार निवासी सूरज कसौंधन के साथ हुई थी। विवाह के कुछ महीनों बाद उनकी पुत्री के पति सूरज कसौंधन, ससुर बजरंगी लाल कसौंधन, सास कृष्णा देवी, देवर सुरक्षित कसौंधन, पति की बहन नीलम, शीलू व श्वेता और बजरंगी लाल के दामाद अमित गुप्त ने फिर से पांच लाख रुपये नकद व एक लग्जरी कार की मांग की। जिसे मैं नहीं दे पाया। इस कारण मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मैंने कई बार कहा कि मेरी पुत्री को परेशान न किया करो, इसके बावजूद प्रताड़ित करते रहे। मुझे 13 जून 2024 की शाम करी साढ़े सात बजे मोबाइल पर फोन आने पर पता चला कि मेरी पुत्री की हत्या हो गई है। घर के सभी सदस्य गायब थे। मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्षीय पुत्र सूर्यांश को छोड़कर चली गई। वहीं थाना प्रभारी गोविंद कुमार का कहना है कि मृतका के पिता साधूसरन ने थाने में तहरीर दी है। पति, सास व ससुर समेत आठ लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed