{"_id":"6ac7dc5e6388cbaa2c04607f","slug":"markets-decked-up-ahead-of-navratri-shopping-activity-picks-up-in-stores-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156044-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवरात्र से पहले सजे बाजार, दुकानों में बढ़ी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवरात्र से पहले सजे बाजार, दुकानों में बढ़ी खरीदारी
Thu, 08 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर बाजार खरीदों से गुलजार होने लगे हैं। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावटी सामग्रियों दुकानों पर खरीदारों की ज्यादा भीड़ है। जगह-जगह पंडाल सजाने का काम भी शुरू हो गया है।
नगर की मुख्य सड़कों और बाजारों में मां दुर्गा की मूर्तियों से सजी दुकानें श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। चौक बाजार, भगवतीगंज और झारखंडी मंदिर समेत प्रमुख मार्गों पर अस्थायी बाजार सज गए हैं। यहां मां भगवती की विभिन्न मुद्राओं वाली प्रतिमाएं बिक्री के लिए पहुंच चुकी हैं। इनमें महिषासुर वध वाली मुद्रा की प्रतिमाएं लोगों को सबसे अधिक आकर्षित कर रही हैं। इस बार बाजार में मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार देवी प्रतिमाओं की मांग ज्यादा है।
बाजार में मिट्टी और पीओपी से बनी अलग-अलग आकार और डिजाइन की प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं। नवरात्र नजदीक आने के साथ खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। खरीदारी के लिए पहुंची अर्चना सिंह, नंद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार आदि ने बताया कि वह अपनी पसंद और बजट के अनुसार प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं। मूर्तिकार प्रमोद ने बताया कि प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगे परिधान, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। पितृपक्ष खत्म होने के बाद ही नवरात्र शुरू हो जाएगा।