फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Many teachers were found absent, attendance of students was also low

Balrampur News: कई शिक्षक मिले नदारद, विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम

Fri, 16 May 2025 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Many teachers were found absent, attendance of students was also low
बलरामपुर। जिले की शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को बीएसए शुभम शुक्ला ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। स्कूलों में विद्यार्थियों संख्या भी काफी कम मिली। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए प्रधानाध्यापकों को नामांकन के अनुसार बच्चों की उपस्थिति का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय हृदयनगर का निरीक्षण किया। 122 के सापेक्ष मात्र 59 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम के लिए रखे मसाले खुले में पाए गए तथा राशन भी काफी कम मात्रा में मिला। दिव्यांग शौचालय की हालत काफी बदहाल मिली। विद्यालय में विभिन्न मदों में खर्च किए गए बजट की जानकारी प्रधानाध्यापक नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया कला में निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक गोविंद नारायण त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय व शिक्षामित्र जयराम उपस्थित मिले। विद्यालय में नामांकित 179 के सापेक्ष मात्र 12 विद्यार्थी ही उपस्थित मिले। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिंहवापुर में निरीक्षण के समय पंजीकृत 272 के सापेक्ष 140 विद्यार्थी ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed