{"_id":"6a07564cccf8bbd3aa001c91","slug":"man-attacked-with-knife-after-dispute-at-wedding-ceremony-balrampur-news-c-99-1-slko1029-148347-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शादी समारोह में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शादी समारोह में विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला
Fri, 15 May 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम सभा चोरसी में शादी समारोह के दौरान रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। गंभीर हालत में एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव में बाबूराम की बेटी की शादी थी। रात करीब 12 बजे द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनके भाई राम सजीवन भी समारोह स्थल पर मौजूद थे। बताया कि गांव का ही गोलू सिंह बाइक लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंचा। भीड़ और द्वारपूजा का कार्यक्रम चलने के कारण राम सजीवन ने उससे कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाइक ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद गोलू सिंह गुस्से में वापस आया और चाकू निकालकर राम सजीवन के सीने पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई को बचाने पहुंचे रामचंद्र पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राम सजीवन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।