{"_id":"69627996b94807c86906abab","slug":"making-rounds-to-get-the-cremation-ground-registered-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140498-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: श्मशान की भूमि दर्ज कराने के लिए काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: श्मशान की भूमि दर्ज कराने के लिए काट रहे चक्कर
विज्ञापन
बलरामपुर के देहात कोतवाली में जनसुनवाई करते डीएम व एसपी ।-संवाद
बलरामपुर। डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने शनिवार को देहात कोतवाली में थाना समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। दोपहर करीब 12:45 बजे ग्राम जमुनही निवासी राम अचल, सीताराम, राकेश, सुशील, गुरुचरन, जगदीश व राम अचल आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि श्मशान की भूमि को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के माध्यम से छह बार तहसीलदार सदर को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव की जमीन गाटा संख्या 244 में करीब 100 वर्ष से हिंदू धर्म के लोग अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। कोई विवाद भी नहीं है, फिर भी इसे राजस्व अभिलेख में अभी तक श्मशान के नाम से दर्ज नहीं किया गया है। डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर इसकी जांच करके कार्रवाई करें और अवगत कराएं।
ग्राम मध्यनगर निसी लालजी ने जमीन पर कब्जा करने, ग्राम कलंदरपुर निवासी बाबूराम ने चकमार्ग से कब्जा हटवाने व ग्राम उदयराज पुरवा निवासी तीरथ राम ने भूमि विवाद का निस्तारण कराने का प्रार्थना पत्र डीएम को दिया। डीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकरविवाद का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। परिसर में अलाव की व्यवस्था किए जाने पर डीएम व एसपी ने प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी की सराहना की। कहा कि इससे फरियादियों को ठंड से राहत मिलेगी। इसके बाद डीएम व एसपी ने नगर कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने की सुनवाई
तुलसीपुर/उतरौला/हरैया सतघरवा। एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने शनिवार को तुलसीपुर में थाना समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। उतरौला में एसडीएम अभय कुमार सिंह और सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों की समस्या सुनी। वहीं थाना हरैया में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने समाधान दिवस में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। हरैया थाने में परसपुर कमदा निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी, मंदिर से कब्जा हटवाने, टेंगनवार निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाने का प्रार्थना पत्र दिया।