{"_id":"647a264449f47ea6b302af36","slug":"maize-will-be-cultivated-in-2738-hectares-balrampur-news-c-13-1-268551-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 2738 हेक्टेयर में होगी मक्के की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 2738 हेक्टेयर में होगी मक्के की खेती
Fri, 02 Jun 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में 1.14 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई कराने का लक्ष्य रखा गया है। धान के साथ ही इस बार मोटे अनाज मक्के की खेती के लिए भी क्षेत्रफल बढ़ाया गया है। इस बार 2738 हेक्टेयर में मक्के की खेती कराने की तैयारी है।
पिछले वर्ष अक्टूबर माह में बाढ़ की विभीषिका से खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। सबसे ज्यादा धान की फसल बरबाद हुई थी। जिसके चलते धान की पैदावार अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई थी। इस बार धान के बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग ने अधिक से अधिक क्षेत्रफल में धान की बोआई कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। धान के बीज का चयन करने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि धान की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी के अनुसार बीज का चयन करना चाहिए। किसान भाई उन्नतिशील प्रजाति के रोग प्रतिरोधी किस्म के बीज का चयन करें। बीज चयन के लिए ब्लॉक कार्यालय स्थित कृषि रक्षा इकाई में कृषि रक्षा अधिकारी से सलाह ले सकते हैं। मोटे अनाज की खेती के लिए मक्का व बाजरा का बीज किसानों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस वर्ष 114072 हेक्टेयर खेत में धान, 2738 हेक्टेयर में मक्का, 1877 हेक्टेयर में उर्द, 1116 हेक्टेयर में अरहर तथा 17 हेक्टेयर में तिल की खेती का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हरी खाद के लिए 290 क्विंटल ढैचा का बीज उपलब्ध था। इसमें से 285 क्विंटल बीज किसानों को दिया जा चुका है। इसके साथ ही मक्का, मूंग व अरहर का बीज भी किसानों को वितरित किया जा रहा है।