{"_id":"6626b7383ba44da9e406b504","slug":"made-aware-about-superstition-in-short-drama-balrampur-news-c-100-1-gon1001-116129-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लघु नाटिका में अंधविश्वास को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लघु नाटिका में अंधविश्वास को लेकर किया जागरूक
Tue, 23 Apr 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। समाज में अंधविश्वास के मकड़जाल पर चोट करती कहानी बुढ़िया का सपना का नाट्य रूपांतरण करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में किया गया। देहरादून के हिमालयी विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट्स से पीजी कर रही छात्रा निशु सिंह ने पढ़ाई के प्रोजेक्ट के तौर पर बच्चों के साथ इस नाटक को प्रस्तुत कराया।
निशु सिंह ने बताया कि इस नाटक के तहत लखनऊ में कई कार्यक्रम किए गए हैं। यह नाटक वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया द्वारा लिखित बुढ़िया का सपना है। जिसमें समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने के लिए एक चेतावनी साबित होता है। इस नाट्य रूपांतरण का मुख्य उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति और प्रदर्शन कर बच्चों के व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास करना है। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने इस नाट्य रूपांतरण को देखा।