फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Looted money, mobile phone and bike recovered, three arrested

Balrampur News: लूट के रुपये, मोबाइल फोन व बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Looted money, mobile phone and bike recovered, three arrested
बलरामपुर। छात्र अंसारुल आलम निवासी चनपटिया, जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के साथ 20 मार्च को लूट की वारदात हुई थी। राजकीय महाविद्यालय विजयनगर पचपेड़वा में छात्र परीक्षा देने जा रहा था। पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर बाॅर्डर पुल के पास शादाब, महबूब उर्फ बब्बू व लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद खान उर्फ ललवा निवासी ग्राम च्यूटीहवा दाखिला रतनपुर गौरा चौराहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट के 3500 रुपये नकद, मोबाइल फोन व बाइक तीनों आरोपियों के पास से पचपेड़वा की पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

20 मार्च को अंसारुल आलम ने पचपेड़वा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि वह विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा का छात्र है। आलम का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय विजयनगर में है। वह परीक्षा केंद्र देखकर वापस पचपेड़वा आ रहे थे। तभी रास्ते में गनेशपुर के पास बाइक सवारों से उसने लिफ्ट मांगी। उसे बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में रामवापुर के पास बाइक सवारों ने तमंचा, चाकू दिखाकर डराया और 3500 रुपये नकदी व माेबाइल फोन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने वारदात का खुलासा करने की जिम्मेदारी एएसपी योगेश कुमार व तुलसीपुर सीओ बृजनंदन राय को सौंपी। पुलिस के साथ सर्विलांस व साइबर थाना को भी वारदात की छानबीन के लिए लगाया गया था। वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम ने शनिवार को पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर बार्डर पुल के पास आरोपियों को दबोच लिया। तीनों आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लूट के पैसे बांट लिए थे। मोबाइल फोन बेचने के लिए शनिवार को नेपाल में ग्राहक की तलाश में जा रहे थे। एसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली टीमों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed