फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Locusts lost in the forest, predicted to go to Nepal

जंगल में गुम हुईं टिड्डियां, नेपाल जाने का कयास

Wed, 01 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Locusts lost in the forest, predicted to go to Nepal
Locusts lost in the forest, predicted to go to Nepal - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सोहेलवा सेंक्चुरी के घने जंगलों में टिड्डियां गुम हो गई हैं। प्रशासन की तरफ से टिड्डियों के नेपाल चले जाने का कयास लगाया जा रहा है। पहले दिन अभियान में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में 40 प्रतिशत टिड्डियों को मार गिराया गया था और दूसरे दिन 60 प्रतिशत टिड्डियों के जंगल रास्ते से जरवा कोतवाली की तरफ बढ़ने का अनुमान लगाकर आसपास के क्षेत्रों में जमकर तलाश की गई। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन की टीमें टिड्डियों की तलाश में रात भर खाक छानती रहीं लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने टीमों ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा सेंक्चुरी के जंगल के आसपास के गांवों में टिड्डियों की जमकर तलाश की है। अभियान के दौरान दूसरे दिन भी तमाम टिड्डियों को रसायनों का छिड़काव कराकर मार गिराया गया है।
विज्ञापन

जरवा कोतवाली से लेकर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के चंदनपुर, भुसहर व भगवानपुर गांवों तक टिड्डियों को तलाशने का अभियान चलाया गया है। जगह-जगह गांवों में रुककर ग्रामीणों को टिड्डियों की पहचान और उनको भगाने के लिए ढोल, नगाड़ों, थालियों व डिब्बों आदि को बजाने की सलाह दी गई है। हवा में उड़ रहे टिड्डियों के दल को जमीन की तरफ न उतरने देने के प्रति जागरूक किया गया है। क्लारपायरीफास का निर्धारित मात्रा में घोल बनाकर छिड़काव करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल में काफी तलाश के बाद भी टिड्डियों का दल नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि हवा का रूख नेपाल की तरफ था और टिड्डियां भी हवा के अनुसार ही अपना उड़ान भरती हैं। संभवत हवा के रुख में उड़ान भरकर टिड्डियों का दल नेपाल की तरफ चला गया है। फिर भी हम सभी को सतर्कता बरतने की जरुरत है।
ग्रामीणों को दोनों टीमों की तरफ से टिड्डियों के दल को भगाने के लिए ढोल, नगाड़ें, थालियां व डिब्बों को बजाने का तरीका बताया गया है। सतर्कता से ही टिड्डियों के दल से फसलों व पेड़-पौधों को नुकसान से बचाया जा सकता है। टिड्डियां नीम को छोड़कर बाकी सभी फसलों, घास व पेड़-पौधों को पूरी तरह से नष्ट करती देती हैं।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि पेड़-पौधों व फसलों को तबाह करने वाली टिड्डियों के दल से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। गठित टीमें क्षेत्र में लगातार टिड्डियों के दल पर कड़ी नजर रख रही हैं। टिड्डियों का दल दिखाई पड़ने पर तत्काल सूचित करने की अपील की जा रही है जिससे समय पर कार्रवाई करके उन्हें मारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed