फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   locust swarm reached balrampur

हराइच में पहुंची टिड्डियां, जिले में अलर्ट

Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
locust swarm reached balrampur
बलरामपुर। टिड्डियों का दल शनिवार देर शाम बलरामपुर पहुंच गया। लोगों ने उन्हें सूझबूझ दिखाते हुए श्रावस्ती की ओर मोड़ दिया। फसलों का कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है। पड़ोसी जनपद बहराइच के महसी क्षेत्र में टिड्डियों का दल पहुंचने से जिले को पहले ही अलर्ट किया गया था। कृषि विभाग की तरफ से कड़ी चौकसी बरती जा रही है। डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डियों के आने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। किसानों से टिड्डियों को भगाने के लिए शोर मचाने की अपील की जा रही है। खेतों में पानी भरने, जुताई करने और दवाओं का छिड़काव कराने की भी किसानों को सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, बीएसए कृषि सुभाष चंद्रा, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बहराइच जनपद के महसी क्षेत्र में टिड्डियों के पहुंचने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के साथ-साथ विभाग के साथ भी चर्चा करके निगरानी शुरू कर दी गई है। टिड्डियों को मार गिराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इसी तरह भारत-नेपाल बार्डर से सटे पचपेड़वा ब्लॉक के चंदनपुर, भुसहर, उचवा, विशुनपुर विश्राम, मोतीपुर, सेमरी आदि गांवों में 29 जून की शाम को टिड्डियों का पहला दल आया था। रासायनिक नियंत्रण के तहत असंख्य टिड्डियों को मार गिराया गया और दल के बाकी बची टिड्डियों को खदेड़कर नेपाल भगा दिया गया। सभी किसानों को पांच बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा तभी टिड्डियों से फसलों के नुकसान को बचाया जा सकता है। खेतों की लगातार निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में टिड्डी दल दिखाई पड़ने पर शोर मचाकर भगाएं और कृषि विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को तत्काल सूचना दें। खाली खेतों को जोतकर पानी भर दें। ग्रास हॉपर व टिड्डियां दिखाई पड़ने पर क्लोरपायरीफास का निर्धारित घोल बनाकर छिड़काव करें। किसानों को जोत के हिसाब से रासायिनक पदार्थों को खरीदने की अनुमति दी गई है। किसी सलाह व सुझाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8299139122 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग की तरफ से जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed