{"_id":"6aeb68e9ef3b5226bf03e19c","slug":"locks-of-primary-schools-broken-cylinders-solar-panels-and-batteries-stolen-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157435-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर सिलेंडर, सोलर पैनल और बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर सिलेंडर, सोलर पैनल और बैटरी चोरी
Wed, 04 Nov 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया सतघरवा। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने बीती रात बिनुहनी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय और परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया।
प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार ने बताया कि चोर विद्यालय के कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर वहां रखा सामान उठा ले गए। वहीं, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन नवंबर की रात प्राथमिक विद्यालय दोदेडीह में भी चोरी हुई। चोर विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर सोलर बैटरी और दो ब्लूटूथ स्पीकर चोरी कर ले गए।
इसके अलावा, 30 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय बरहवा नवीन में तैनात शिक्षक संजय कुमार पांडेय की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को घटनाओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।