{"_id":"5ec2bbaf8ebc3e90364540db","slug":"lock-down-case-balrampur-news-lko5221132139","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1547 होम क्वारंटीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देशों का उल्लंघन करने पर 1547 होम क्वारंटीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के सभी 13 थानों की पुलिस ने एक ही दिन में निर्देश का उल्लंघन करने केे आरोप में 1547 होम क्वारंटीन पर केस दर्ज किया है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटीन के दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
एसपी ने बताया कि होम क्वारंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिले के 13 थानों में 1547 प्रवासियों के खिलाफ महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मौजूदा समय में गैर राज्यों से भारी संख्या में जिले के प्रवासी आ रहे हैं।
लगातार इस प्रकार की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि बहुत से लोग जिनको कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए होम क्वारंटीन किया गया है और मेडिकल टीम की तरफ से निर्देश दिया गया है कि घरों में रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें लेेकिन लोग घरों में न रहकर इधर उधर घूमते पाए जा रहे है। ऐसे लोगों के इस तरह की गतिविधियों के कारण कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन के दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने पर जिले के सभी 13 थानों में 1547 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन कराई जा रही है। डीएम ने होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वह लोग प्रशासन के रडार पर है। प्रशासन उनके पड़ोसियों से भी गोपनीय सूचनाएं एकत्र कर रही है। होम क्वारंटीन लोगों को दिशा निर्देशों का उल्लंघन पर करने पर बख्शा नहीं जाएगा।