फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Let the security of Devipatan Shaktipeeth be impenetrable

अभेद्य हो देवीपाटन शक्तिपीठ की सुरक्षा

Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Let the security of Devipatan Shaktipeeth be impenetrable
बलरामपुर। देवीपाटन शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसकी सुरक्षा अभेद्य होनी चाहिए। साथ ही पीठ से जुड़े नेपाल के भक्तों का भी खास ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां आने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। ये बातें शनिवार देर शाम देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम मां पाटेश्वरी के गर्भगृह में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर की परिक्रमा के दौरान उन्होंने आकाश भैरव का दर्शन किया। अखंड धूनी पर माथा टेककर उन्होंने महंत मिथिलेश नाथ योगी से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मौके पर मौजूद देवीपाटन मंडल के कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार तथा एसपी राजेश कुमार सक्सेना से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां देश के कोने-कोने के साथ ही मित्र देश नेपाल के श्रद्धालु भी आते हैं। शारदीय नवरात्र मेले के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए जाएं। मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर स्थित गोशाला जाकर गायों को हरा चारा खिलाकर सेवा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी हेडक्वार्टर में बैठक के लिए रवाना हो गए। बैठक के बाद रविवार सुबह साढ़े सात बजे मुख्य सचिव अयोध्या रवाना होंगे। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed