{"_id":"66f84322fc637c35bb077055","slug":"leopard-took-away-the-goat-in-front-of-the-cattleman-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115086-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पशुपालक के सामने बकरी को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पशुपालक के सामने बकरी को उठा ले गया तेंदुआ
Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के भंगहा गांव में तीन दिन के भीतर शुक्रवार की शाम दूसरी बार तेंदुए का खौफ दिखा। पशुपालक के सामने तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। इसकी जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जानकारी ली है।
ग्राम सभा भंगहा निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि शुक्रवार शाम खेत में बकरी चराने गए थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ पहुंच गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक तेंदुआ ने अचानक बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। लोग शोर मचाते रहे लेकिन, तेंदुआ एक बकरी को लेकर चला गया। ग्रामीण कुछ देर तक पीछे भी गए लेकिन, वह जंगल में घुस गया। जंगल के पास एक दूसरी बकरी के अवशेष ग्रामीणों को मिले हैं। वैसे बीते दिनों बुधवार की रात भंगहा निवासी स्वामीदयाल की बकरी को भी तेंदुआ उठा ले गया था। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि जानकारी मिली थी, मौके पर टीम भेज कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।