{"_id":"65ac17c016f2b11b11089f26","slug":"leopard-sent-to-lucknow-zoo-after-a-week-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6291-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक सप्ताह बाद तेंदुआ भेजा गया लखनऊ चिड़ियाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक सप्ताह बाद तेंदुआ भेजा गया लखनऊ चिड़ियाघर
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ की दहशत कायम है। वहीं पकड़े गए तेंदुए को रेंज कार्यालय से चिड़ियाघर लखनऊ भेजा गया है। अब तक तीन तेंदुआ पकड़े जा चुके हैं।
जिसमें सबसे पहले पकड़े गए मादा तेंदुआ को कानपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। वहीं दूसरे नर तेंदुए को लखनऊ भेजा गया है। शनिवार को धर्मपुर गांव बरहवा रेंज से 13 जनवरी को पकड़े गए आदमखोर नर तेंदुआ को लखनऊ चिड़ियाघर टीम ले गई। इस तेंदुआ की उम्र करीब आठ वर्ष की बताई जा रही है।
पकड़े जाने के बाद तेंदुआ को जनकपुर रेंज कार्यालय में ही रखा गया था। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद के अनुसार उस तेंदुआ को लखनऊ ले जाने का आदेश मिला है।
जिस पर तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ भेजा गया है। रेंजर उसके साथ खुद भी गए हैं। वहीं लालनगर सिपहिया में छह जनवरी को एक मादा तेंदुआ को पकड़ा गया था। जिसके आदेश का इंतजार है। बताया जा रहा है कि इसे भी जल्द ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
लालनगर सिपहिया व दादव गांव में तेंदुआ के लगातार आमद की जानकारी पर वन विभाग निगरानी कर रहा है। गांव में टीमें कैंप कर रहीं हैं और पिंजरा भी लगाया गया है।