फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in residential area

रिहाईशी इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत

Mon, 10 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in residential area
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाजपुर गांव में तेंदुआ दिखाई पड़ा। रिहायशी इलाके में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को जंगल की तरफ ले जाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान डॉ. भूलन ने सोमवार को बताया कि शाम को अजीज अपने घर आ रहे थे। अचानक गांव के पास तेंदुए को देखा और घबरा गए। अजीज की शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी जलाकर तेंदुए को गन्ने की तरफ खदेड़ा। ग्रामीण सतीश, सगीर, शमीम अहमद व अब्दुल अजीज आदि ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन तेंदुआ इधर से उधर छकाता रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर तेंदुए को जंगल की तरफ ले जाने की गुहार लगाई है। बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed