{"_id":"646666224fd42cb1c506296c","slug":"leopard-ran-to-the-youth-who-went-for-defecation-panic-balrampur-news-c-13-1-242837-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शौच के लिए गए युवकों को तेंदुए ने दौड़ाया, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शौच के लिए गए युवकों को तेंदुए ने दौड़ाया, दहशत
Thu, 18 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत खैरहनिया गांव में बुधवार की देर शाम शौच के लिए गांव से बाहर गए तीन युवकों को तेंदुए ने दौड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर युवकों की जान बची।
ग्राम पंचायत टेढ़ीपरास के मजरे मझरैटी निवासी मारूफ, सलमान व असगर पास के पहाड़ी नाला धोबिनिया में बुधवार की देर शाम शौच के लिए गए थे। जहां तेंदुआ ने उन तीनों को दौड़ा लिया। हल्ला गोहार करने पर आसपास के गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद तेंदुआ पास की झाड़ी में छिप गया।
ग्रामीण दद्दन ननकने, अनवरअली, जरार, झब्बू करामत अली तथा नान बाबू आदि ने बताया कि तेंदुआ अपने बच्चे के साथ गांव के आसपास दिखाई देता रहता है। अभी 15 मई को पांच लोगों को घायल कर चुका है, जिसके कारण आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। तेंदुआ अपना मूवमेंट लगातार बदल रहा है। पिंजरा गांव में रख दिया गया है, तेंदुए के मूवमेंट के हिसाब से पिंजरा लगाया जाएगा। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।