{"_id":"67c0bc542e2f380744025549","slug":"leopard-pounces-on-bikers-father-and-son-injured-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121649-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइकसवारों पर झपटा तेंदुआ, पिता और पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइकसवारों पर झपटा तेंदुआ, पिता और पुत्र घायल
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। जिले में तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार शाम बाइक से धामाचौरी गांव जा रहे पिता महेंद्र कुमार व पुत्र प्रदीप पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। वनकर्मियों ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है। बेटे की हालत नाज़ुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के गनेशपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार के मुताबिक वह अपने बेटे प्रदीप कुमार के साथ बाइक से बुधवार की शाम धामाचौरी गांव जा रहे थे। गांव के समीप तालाब के पास गेहूं के खेत में बैठे तेंदुए ने बाइकसवारों पर हमला कर दिया। इसे हमले में बाइक समेत पिता-पुत्र गिर पड़े। तेंदुए ने पिता-पुत्र के हाथ, पैर व सिर पर कई बार पंजे से वार किया, जिससे दोनों घायल हो गए।
उपप्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि गांव में वन कर्मियों ने को ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वनदरोगा जीवरक्खन प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित करके गांव में भेजी गई है, जाे घटना की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
वन विभाग को नहीं दिखा तेंदुआ, सहमे ग्रामीण
लालनगर सिपहिया और देवनगर में दो दिनों से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम खाली हाथ है। वन विभाग को तेंदुआ दिख नहीं रहा है और गांव के लोग सहमे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए काे गावों में आने से रोकने के लिए विभाग को प्रयास करना चाहिए। लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है।