{"_id":"5e00f5698ebc3e87a511a32e","slug":"leopard-attacked-the-girl-and-injured-her-balrampur-news-lko4993182163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बनकटवा रेंज के बिनुहनी कला गांव में मां के साथ आ रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
मौके पर पहुंचे वनरक्षक जमील अहमद ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने सात बजे सावित्री (7) पुत्री तिलक राम अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में तेंदुए ने सावित्री पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया गया। सावित्री के गले में तेंदुए का दांत लगा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी बनकटवा रेंज आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है मौके पर वनरक्षक जमील अहमद के साथ वन विभाग की टीम भेजी गई है लोगों को सतर्केेेे रहने के लिए कहा गया है।