{"_id":"69e26e6d14e98344860c86d7","slug":"lekhpal-will-register-farmers-at-the-wheat-procurement-center-balrampur-news-c-99-1-brp1003-146511-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गेहूं क्रय केंद्र पर लेखपाल करेंगे फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गेहूं क्रय केंद्र पर लेखपाल करेंगे फार्मर रजिस्ट्री
Fri, 17 Apr 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के मंडी समिति में गेहूं की तौल कराते किसान ।-संवाद
बलरामपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों ने अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, वह गेहूं बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब लेखपाल क्रय केंद्रों पर ही किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करेंगे। केंद्र प्रभारी फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसी भी किसानों को वापस नहीं लौटाएंगे।
सरकारी क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत गेहूं बेचने में नया पेंच फंस गया है। शासन स्तर से अब फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों का ही गेहूं खरीदने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 316322 किसान पंजीकृत हैं। इसमें 243376 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करवा ली है। 72946 का फार्मर रजिस्ट्री कराना शेष है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। केंद्र प्रभारी ऐसे किसानों की सूचना लेखपाल को देंगे और केंद्र पर ही किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराकर उनके गेहूं खरीदेंगे। यदि फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में गेहूं खरीदने में आनाकानी करते हैं और किसानों को वापस लौटाते हैं तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 38 क्विंटल बेच सकेंगे गेहूं
फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार गेहूं खरीद शुरू होने से जहां किसान परेशान हैं, वहीं क्रय केंद्र प्रभारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है। फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज खतौनी के आधार पर ही गेहूं खरीदने का नियम है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले खतौनी पर 38 क्विंटल गेहूं की केंद्र प्रभारी खरीद सकते हैं। इससे ज्यादा यदि गेहूं खरीदते हैं तो अनियमितता में फंस जाएंगे।
विज्ञापन
नहीं बढ़ पा रही है खरीद
फार्मर रजिस्ट्री का पेंच फंसने के बाद किसानों परेशान हैं। नए नियम के कारण गेहूं खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। जिले में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 11 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई है। इस बार विपणन विभाग को दो लाख 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीदना है, 16 अप्रैल तक सभी 53 क्रय केंद्रों पर 378 किसानों से 23520 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।